अनुष्का शर्मा का खुलासा, इस मामले में नहीं लेती पति विराट से कोई सलाह
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने फिल्म ''जीरो'' के प्रमोशन के समय मीडिया से बातचीत के दौरान अपने निजी जीवन के कई राज खोले। साथ ही अनुष्का ने अपने और पति विराट कोहली के रिश्तों के बारे में भी खुलकर बात की।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी सबसे चर्चित स्टार जोड़ी है, अपने अफेयर से लेकर अब शादी तक दोनों कपल हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।
फैंस विराट- अनुष्का की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं। फैन्स इस कपल की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के समय मीडिया से बातचीत के दौरान अपने निजी जीवन के कई राज खोले।
इसे भी पढ़ें: IPL में पंजाब ने किया रिलीज, अब इस टीम से खेलकर टीम इंडिया में वापसी करने को तैयार युवराज सिंह
View this post on InstagramA post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on
इसी दौरान अनुष्का ने अपने और पति विराट के रिश्तों के बारे में भी खुलकर बात की। फिल्म 'जीरो' के प्रमोशन के दौरान अनुष्का ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके और विराट के बीच काफी अच्छा तालमेल है।
साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे मे कहा कि फिल्मों के बारे मे वह विराट से कुछ नहीं पूछती हैं क्योंकि वह कुछ खराब सा आइडिया देंगे। अनुष्का ने आगे कहा कि न तो विराट उनके प्रोफेशन में दखलअंदाजी करते हैं और न ही वह विराट के प्रोफेशन में।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App