VIDEO: सुई-धागा के प्रमोशन में विराट कोहली के नारे, अनुष्का ने शरमाते हुए कहा- पहले वो..
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ''सुई धागा'' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त है।

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त है। हाल ही में दोनों स्टार्स अपनी मूवी प्रमोशन के लिए जयपुर के एक कॉलेज पहुंचे।
लेकिन यहां दर्शकों की भीड़ ने अनुष्का को देखकर विराट कोहली के नारे लगाने लगी जिसे देखकर एक्ट्रेस शरमा गईं। अनुष्का शर्मा के साथ वरुण धवन भी प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। यहां अनुष्का को देखकर दर्शकों की भीड़ बार बार विराट कोहली के नारे लगा रही थी।
इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री इस खूबसूरत एक्ट्रेस को कर रहे हैं डेट, देखें तस्वीरें
आखिरकार अनुष्का ने चुप्पी तोड़ कर फैंस को संभालते हुए कहा- जी हां, सबको उनसे (विराट कोहली) प्रेम है, सबको उनकी याद आ रही है। मुझे भी उनकी याद आ रही है।
“Jee haan haan.. Sabko unse (@imVkohli) prem hai, Mujhe bhi hai... Sabko unki yaad aa rahi hai, mujhe bhi aa rahi hai...” @AnushkaSharma 💖 #Virushka pic.twitter.com/9RQnOgzarn
— 🌚 (@jugheadjasoos) September 2, 2018
लेकिन अभी हम प्रमोशन के लिए आए हैं तो पहले वो काम करते हैं। जिसके बाद दर्शकों का शोर कम हुआ फिर उसके बाद वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी फिल्म की प्रमोशन पूरी की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App