अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी का है बहुत पुराना रिश्ता, देखें साथ में दोनों की अनदेखी तस्वीरें
26 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने मुंबई में अपना दूसरा रिसेप्शन दिया जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारों ने शिरकत की।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 29 Dec 2017 11:55 AM GMT
भारतीय क्रिकटे टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के रिश्ते के बारे में खुलासा हुआ है। इन दोनों का रिश्ता आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना है।
26 दिसंबर को विराट और अनुष्का ने मुंबई में अपना दूसरा रिसेप्शन दिया जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई सितारों ने शिरकत की। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रिसेप्शन में पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:VIDEO: 'कोहली भइलें भतार अनुष्का के', अनुष्का-विराट की शादी पर बना कान से खून निकाल देने वाला भोजपुरी गाना
आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का और साक्षी बचपन में एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। ये बात तब सामने आई जब अनुष्का शर्मा फैन क्लब ने उनकी बचपन की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अनुष्का और साक्षी एक साथ दिखीं।

अनुष्का ने बताया कि साक्षी और उन्होंने साथ में पढ़ाई की थी। 2010 में साक्षी और धोनी शादी के बंधन में बंधे जिसके बाद साक्षी की मुलाकात अनुष्का से दोबारा हुई। साक्षी ने अपने बारे में बात करते वक्त कहा कि उन्होंने असम के स्कूल से पढ़ाई की। अनुष्का ने बताया कि असम के मार्घेरिटा के सैंटमेरी स्कूल में वो पढ़ती थीं। फोटो देखने पर ये एक दूसरे को पहचान गईं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story