शादीशुदा सौरव गांगुली से संबंध पर एक्ट्रेस नगमा ने 18 साल बाद तोड़ी चुप्पी, किए कई चौंकाने वाले खुलासे
साल 2000 में भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली और बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हाल ही में नगमा ने एक इंटरव्यू में सौरव के साथ अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की।

साल 2000 में भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक सौरव गांगुली और बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हालांकि इन दोनों ने कभी इस अफेयर को मीडिया के सामने स्वीकार नहीं किया।
हाल ही में नगमा ने एक इंटरव्यू में सौरव के साथ अपने रिलेशनशिप और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में नगमा ने बताया कि भले ही हम दोनों ने कभी मीडिया के सामने एक एक-दूसरे से मोहब्बत की बात कबूल न की हो, लेकिन सब यह बात जानते ही थे।
नगमा ने आगे कहा- साल 2000 में जब गांगुली का करियर शीर्ष पर था तब फैंस टीम इंडिया की हार और कप्तान के खराब प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। इसका असर उनके रिलेशन पर भी पड़ा।
ऐसे समय में गांगुली ने मुझे छोड़कर करियर पर फोकस करना ज्यादा सही समझा और मेरे हिसाब से भी गांगुली का फैसला एकदम सही था, लेकिन उस दौर में फैंस का ऐसा रिएक्शन देखकर मैं काफी हैरान थी' नगमा ने यह भी बताया कि हम दोनों आपसी सहमति से अलग हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App