IPL सट्टेबाजी में फंसे सलमान खान के भाई अरबाज खान, मुंबई पुलिस ने किया तलब
शुक्रवार को ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान के नाम IPL सट्टेबाजी को लेकर समन जारी किया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर एक नई मुसीबत आई है। दरअसल शुक्रवार को ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान के नाम IPL सट्टेबाजी को लेकर समन जारी किया है।
शुक्रवार की सुबह ये समन अरबाज के बांद्रा वाले घर में भेजे गए थे। इस समन में मुंबई से चलने वाले घोटाले से संबंधित जांच के लिए उनकी उपस्थिति का उल्लेख किया गया है।
Actor-Producer Arbaaz Khan summoned by Thane Police for probe in IPL betting case. He has to appear tomorrow to join investigation.Summons were issued to him after a bookie Sonu Jalan was arrested and interrogated by Police (file pic) pic.twitter.com/0RL1YUlgZn
— ANI (@ANI) June 1, 2018
ऐसा संदेह जताया जा रहा है कि भारत के शीर्ष सट्टेबाजों में शामिल सोनू जालान उर्फ सोनू मालद में से एक द्वारा चलाए जा रहे घोटाले में अरबाज खान ने भारी दांव लगाए थे।
बता दें कि 15 मई को डोंबिवली से चलने वाली एक सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा हुआ था। जिसमें चार लोगों की गिरफ्तारी हुई थी और सोनू जालान इस सट्टेबाजी के रिंग लीडर थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App