Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

साक्षी मलिक ने शानदार अंदाज में किया शादी की तारीख का खुलासा

साक्षी मलिक की सगाई अक्टूबर 2016 में ही हो गई थी अब वह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

साक्षी मलिक ने शानदार अंदाज में किया शादी की तारीख का खुलासा
X

नई दिल्ली. रियो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की पहलवान साक्षी मलिक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। उन्होंने अपनी शादी की तारीख भी लोगों को खास अंदाज में बताया।

दरअसल हरियाणा की इस पहलवान ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर एक अनोखी फोटो डाली है। जिसमें साक्षी और उनके बॉयफ्रेंड अंर्तराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान नजर आ रहे हैं। ये दोनों हाथ में एक स्लेट लिए हुए हैं इस स्लेट पर लिखा हैं सेव द डेट 02.04.2017

इस स्लेट पर लिखी तारीख का मतबल है कि साक्षी और सत्यव्रत दो अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों की सगाई अक्टूबर 2016 में ही हो गई थी। अब दोनों की शादी 2 अप्रैल को होने जा रही है।

शादी के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। शादी काफी धूमधाम से होने वाली हैं, परिवार वाले शादी में कोई कसर नही छोड़ना चाहते। साक्षी भी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।

साक्षी के लिए बनवाई जा रही विशेष ड्रेस से अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यासांची से तैयार कराया जा रहा है और ड्रेस डिजाइनिंग का यह काम दिल्ली में हो रहा है। सोशल मीडिया पर डाली गई यह फोटो जमकर देखी जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story