#ENGvIND: MS धोनी के नाम एक और कीर्तिमान, ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बने
एलेक्स हेल्स की खेली गयी नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने शुक्रवार को कम स्कोर के बावजूद रोमांचक मोड़ पर पहुंचे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को जीवंत बनाये रखा।

कार्डिफ। एलेक्स हेल्स की खेली गयी नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से इंग्लैंड ने शुक्रवार को कम स्कोर के बावजूद रोमांचक मोड़ पर पहुंचे दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को जीवंत बनाये रखा।
भारतीय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उतरकर 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की। धोनी इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं।
उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (664) और राहुल द्रविड (509) ने यह उपलब्धि हासिल की थी। शुक्रवार का मैच धोनी का टी20 अंतरराष्ट्रीय में 92वां मैच है। इसके अलावा भारत के पूर्व कप्तान ने 90 टेस्ट मैच और 318 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
Congratulations to @msdhoni who today plays in his 500th international match! 🙌 #ENGvIND pic.twitter.com/zqnaaZkEal
— ICC (@ICC) July 6, 2018
बता दें कि टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने तीन विकेट 22 रन पर गंवाने के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने 38 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाये।
महेंद्र सिंह धोनी ने 24 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाये जबकि सुरेश रैना ने 20 गेंदों पर 27 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 149 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App