#ENGvAUS: इंग्लैंड ने बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, बनाए 481 रन, ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराया
इग्लैंड ने पुरुषों के वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना डाले। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 37वें ओवर में 237 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।

वनडे रैंकिंग की नंबर-1 टीम इंग्लैंड ने इतिहास रच दिया है। इग्लैंड ने पुरुषों के वनडे क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का नया रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बना डाले।
इस पहाड़ जैसे लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 37वें ओवर में 237 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 242 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना दिया।
एलेक्स हेल्स ने जाय रिचर्डसन को 46वें ओवर में छक्का लगाकर टीम को 444 के पिछले रिकॉर्ड के पार पहुंचाया। पिछला रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम था, जिसने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में ही 444/3 रन बनाए थे।
What a day for batsmen!
— ICC (@ICC) June 19, 2018
19th June 2018 saw the second and third highest List A scores EVER, by England and India A! 🙌#ENGvAUS #howzstat pic.twitter.com/uGf9MT3Bfm
हेल्स ने 92 गेंद में 147 (16 चौके और पांच छक्के) और जॉनी बेयरस्टो ने 92 गेंद में 139 रन (15 चौके और पांच छक्के) बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी से पहले बेयरस्टो ने जेसन रॉय के साथ पहले विकेट के लिए 159 रन जोड़े थे।
रॉय ने भी आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया। जेसन रॉय ने 61 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 82 रन बनाए। कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी 30 गेंदों में 67 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें छह छक्के और तीन चौके शामिल हैं।
वनडे के टॉप-3 सर्वाधिक स्कोर
देश रन/विकेट खिलाफ वर्ष
इंग्लैंड 481/6 ऑस्ट्रेलिया 2018
इंग्लैंड 444/3 पाकिस्तान 2016
श्रीलंका 443/9 नीदरलैंड्स 2006
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App