Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गणतंत्र दिवस 2018: ये है स्वतंत्रता सेनानियों के वो देशभक्ति के नारे, जो बढ़ा देंगे आपका जज्बा

26 जनवरी हमारे लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का भाषण एवं गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।

गणतंत्र दिवस 2018: ये है स्वतंत्रता सेनानियों के वो देशभक्ति के नारे, जो बढ़ा देंगे आपका जज्बा
X

अंग्रेजों से कड़ी लड़ाई लड़ने के बाद भारत को आजादी मिली, जिसके बाद 68 साल पहले संविधान लागू किया गया। भारत के पार 1950 तक कोई अपना संविधान नहीं था, जबकि आजादी 1947 में ही मिल गई थी।

26 जनवरी के दिन ही भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का भाषण एवं गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है।

गणतंत्र भारत की कल्पना अंग्रेजों से 200 वर्षों की लड़ाई के बाद की जा सकी। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्तियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत की राष्ट्रियता एवं देशभक्ति की भावना जगाई।

इस गणतंत्र दिवस के मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए इन नारों को हम याद कर सकते हैं-

- तुम मुझे खून दो में तुम्हें आजादी दूंगा- सुभाष चंद्र बोस

- सबसे बड़ी भक्ति देशप्रेम है जिससे प्यार करो-बंकिम चंद्र चटर्जी

- एक देश के लिए सबसे बड़ी महानता तब कहलाती है जब आप अपने आदर्शो में भी देश के लिए बलिदान की भावना रखते हैं।

- कानून की पवित्रता केवल तब तक बनाए रखी जा सकती है जब तक कि यह लोगों की इच्छा की अभिव्यक्ति है। "- भगत सिंह

- स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा।

- "कोई भी किसी भी धर्म और जात से हो लेकिन उससे पहले ये याद रखना चाहिए कि वह एक भारतीय है।" - सरदार पटेल

- " युवाओं के खून में क्रोध नहीं है तो उनकी नसों में पानी बहता है वो अपनी मातृभूमि की सेवा नहीं सकता है।" -- चंद्रशेखर आजाद

- "जब हम हमारी प्रतिज्ञा को रिडीव कर देंगे ... जब आधी रात के वक्त पूरी दुनिया सोती है, तब भारत जीवन और आजादी के लिए जाग जायेगा।" -- जवाहर लाल नेहरू

- "हम शांति और शांतिपूर्ण विकास में विश्वास करते हैं, न केवल खुद के लिए बल्कि पूरे विश्व में लोगों के लिए।" - लाल बहादुर शास्त्री

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story