Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गणतंत्र दिवस विशेष: भारत समेत दुनिया के इन देश में धूमधाम से मना 69वां गणतंत्र दिवस

चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने बीजिंग स्थित दूतावास में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम दिया संदेश पढ़ा।

गणतंत्र दिवस विशेष: भारत समेत दुनिया के इन देश में धूमधाम से मना 69वां गणतंत्र दिवस
X

भारत के 69 वें गणतंत्र दिवस का जश्न दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। दुनिया के कई देशों में भारतीय मिशनों में तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया।

चीन में गणतंत्र दिवस

चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने बीजिंग स्थित दूतावास में तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम दिया संदेश पढ़ा। इसके बाद वहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक भारतीय प्रवासियों एवं भारतीय राजदूतों ने शिरकत की।

जकार्ता में गणतंत्र दिवस

जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास में भी आज गणतंत्र दिवस मनाया गया। चार्ज डी अफेयर्स प्रकाश गुप्ता ने दूतावास में भारतीय नागरिकों एवं भारत वंशी लोगों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर जोश एवं उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

बाली और मेडन में गणतंत्र दिवस

बाली और मेडन में भी भारतीय वाणिज्य दूतावासों में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया गया।

सिंगापुर में गणतंत्र दिवस

सिंगापुर में कार्यवाहक उच्चायुक्त निनाद एस देशपांडे के साथ 600 से अधिक भारतीयों ने गणतंत्र दिवस मनाया। देशपांडे ने राष्ट्रपति का भाषण भी पढ़ा। भारतीय स्कूलों के छात्रों ने देशभक्ति के गीत भी गाए। उच्चायुक्त ने समुदाय के लिए एक समारोह भी आयोजित किया।

बांग्लादेश में गणतंत्र दिवस

बांग्लादेश में द्वाका स्थित भारतीय उच्चायोग में भी तिरंगा फहराया गया। उच्चायुक्त हर्ष बर्धन श्रींगला ने कहा, ‘‘ गणतंत्र दिवस ने हमें सिखाया है कि सभी के प्रति सम्मान रखना चाहिए। '

रूस में गणतंत्र दिवस

रूस में सर्द हवाओं को धता बताते हुए करीब पांच सौ लोग गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए। उनमें भारतीय नागरिक, भारतवंशी लोग और रूसी नागरिक भी थे। यहां भारत के राजदूत पंकज शरण ने तिंरगा फहराया, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ और राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा गया।

समारोह में राजदूत ने रूस में भारतीय समुदाय का आभार व्यक्त किया और समारोह में भाग लेने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया। मास्को के एम्बेसी ऑफ इंडिया स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर भारतीय दूतावास की मदद से राष्ट्रीय दैनिक कोमेरसांट ने भारत पर विशेष अंक निकाला।

नेपाल में गणतंत्र दिवस

नेपाल में भारतीय दूतावास में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश पढ़ा। समारोह में करीब एक हजार लोग शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय और काठमांडो स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए।

इसके बाद नेपाल आर्मी बैंड ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पुरी ने जान गंवाने वाले शहीदों की सात विधवाओं और चार नजदीकी संबंधियों को सम्मानित किया। उन्होंने इंडियन आर्म्ड फोर्सेस के एक दिव्यांग सैनिक को भी सम्मानित किया। उन सभी को पुरस्कार में कुल 4.14 करोड़ रूपये की राशि दी गई।

भारत ने नेपाल के विभिन्न जिलों में विभिन्न अस्पतालों, धर्मार्थ संगठनों और शैक्षणिक संस्थानों को 30 एम्बुलेंस और छह बसें उपहारस्वरूप दी।

मिस्र में गणतंत्र दिवस

मिस्र में भारतीय राजदूत संजय भट्टाचार्य ने तिरंगा फहराया। समारोह काहिरा के जामलेक में इंडिया हाउस के परिसर में आयोजित हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story