Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पति को जेल से रिहा करने के लिए थानेदार ने की अश्लील हरकत

थानेदार चरण ने महिला से दो लाख तक की रिश्वत मांगी।

पति को जेल से रिहा करने के लिए थानेदार ने की अश्लील हरकत
X

जोधपुर में एक थानाधिकारी ने शर्मनाक हरकत की जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने उसे हिरासत में ले लिया। थानाधिकारी ने एक महिला के पति को रिहा करने के लिए उससे रिश्वत की मांग की और साथ में उसपर दबाव बनाया कि वो उसके साथ एक रात बिताए।

अफीम के दूध के साथ पुलिस ने पंकज वैष्णव नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया था। पकंज को छुड़ाने उसकी पत्नी अस्पताल पहुंची तो थानेदार ने उसके सामने अजीबोगरीब मांग रखी।
थानेदार चरण ने महिला से दो लाख तक की रिश्वत मांगी। थानेदार ने कहा कि अगर महिला ऐसा नहीं करेगी तो वो उसका केस कमजोर कर देगा। पत्नी ने एक लाख नकद और एक लाख एडवांस दे दिया।
रिश्वत मिलने के बाद चरण पंकज की पत्नी से व्हाट्सएप पर चैट करने लगा। बात के दौरान उसने पत्नी पर एक रात बिताने का दबाव बनाया लेकिन वो न मानी। उसने चरण की बातचीत को रिकॉर्ड कर एसीबी को सौंप दिया।
एसीबी ने जांच के बात थानेदार चरण को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story