शादी में गिरा छज्जा 9 की मौत 15 घायल
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 6 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया है।

भरतपुर जिले के पीढ़ी गांव में शादी की रस्मों के शामिल थे राजस्थान के भरतपुर जिले के पीढ़ी गांव में विवाह समारोह के दौरान मकान का छज्जा गिरने से पांच महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।
भरतपुर के पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद विश्नोई ने बताया कि अन्नी जाटव के मकान में विवाह की रस्म के दौरान अचानक छज्जा गिर जाने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए।
सभी लोगों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। विश्नोई के अनुसार घायलों में से आठ लोगों को उपचार के लिए जयपुर भेजा गया है।
बताया जाता हैं कि घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मच गया था। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे में से निकला और उपचार के लिए उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुचाया।
पुलिस ममला दर्ज कर जांच कर रही है। शादी में मौजूद लोगो के मुताबिक घटना के वक्त छज्जे के आस-पास करीब डेढ़ सौ लोग थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App