महिला को अगवा कर, 8 लोगों ने इस तरह दिया गैंगरेप को अंजाम
महिला दिल्ली की रहने वाली है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 Sep 2017 11:08 AM GMT
दिल्ली से बीकानेर गई एक महिला के साथ 8 लोगों ने गैंगरेप किया है। महिला ने बताया कि वो मंदिर के बाहर खड़ी थी तभी एक बोलेरो आई और उस लिफ्ट देने की बात कही। शहर में महिला को छोड़ने के बजाय गाड़ी में बैठे दो लोगों ने उसका रेप किया।
इसके बाद आरोपियों ने 6 और लोगों को बुला लिया और महिला का गैंगरेप किया। पुलिस के अनुसार महिला ने बीकानेर में एक प्लॉट खरीदा था और वो उसे देखने दिल्ली से बीकानेर आई थी। महिला एक मंदिर के बाहर खड़ी थी। बोलेरो सवार दो लोगों ने उससे पूछा कि कहां जाना है। महिला ने बीकानेर शहर जाने की बात कही।
महिला को बोलेरो में बैठे दोनों लोगों ने गाड़ी में बैठा लिया। बीकानेर शहर छोड़ने के बजाय दोनों महिला को एक सुनसान जगह लेकर गए और उसका गैंगरेप किया। आरोपियों ने अपने 6 अन्य साथियों को बुला लिया और पूरी रात महिला के साथ दुष्कर्म किया।
सुबह महिला को छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस पूरे मामले की जांच डीएसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।
इसे भी पढ़ें: "गुजरात में राहुल गांधी के कदम पड़े, BJP की जीत पक्की"
गौरतलब है कि राजस्थान के कोटा से एक और मामला सामने आया है। दरअसल 14 साल की एक महिला बुधवार रात को घर नहीं लौटी और गुरूवार को उसका शव मिला। सूत्रों के मुताबिक बच्ची से रेप करने के बाद दो लड़कों ने उसकी हत्या कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story