धौलपुर उपचुनाव: वसुंधरा की नाक का सवाल
ये चुनाव न केवल पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करेंगे बल्कि वसुंधरा राजे का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 April 2017 5:04 PM GMT
राजस्थान में 9 अप्रैल से विधानसभा उपचुनाव हैं। राजस्थान में धौलपुर सीट पिछले कुछ दिनों से राजनीति का अखाड़ा बन चुकी है।
उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अभियान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत करीब दर्जनों नेता पूरी ताकत के साथ जोर आजमाइश कर रहे हैं।
ये चुनाव जहां भाजपा के लिए काफी अहम हैं वहीँ वसुंधरा राजे के लिए भी काफी अहम हैं। इसकी वजह है कि ये चुनाव न केवल पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करेंगे बल्कि वसुंधरा राजे का राजनीतिक भविष्य भी तय करेंगे।
ये चुनाव वसुंधरा के लिए इसलिए भी अहम है क्यों कि वो धौलपुर राजघराने की बहू हैं। ऐसे में जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं जिससे उनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले साल होंगे। इसलिए ये उपचुनाव अहम हैं क्यों कि इसमें अभी से जनता के रुझान का पता चल जाएगा।
ऐसे में अगर राजे चुनाव नहीं जीत पाती हैं तो यह ना केवल उनकी साख पर बल्कि भाजपा की साख पर भी काफी बड़ा बट्टा साबित होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story