BJP अध्यक्ष अमित शाह कच्ची बस्ती में घूमे पैदल
राम मंदिर के बारे में अमित शाह ने कहा कि इसका हल सभी दलों से चर्चा कर के ही निकला जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों पार्टी को और अधिक मजबूती देने में लगे हैं। इसी कड़ी में वो अभी राजस्थान के दौरे पर है।
भाजपा अध्यक्ष ने अपने राजस्थान दौरे के अंतिम दिन जयपुर में एक दलित बूथ कार्यकर्ता रमेश पचारिया के घर भोजन किया।
जानकारी के मुताबिक अमित शाह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कुछ अन्य नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता रमेश के घर पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें- जयपुर: बदमाशों ने बैंक से लूटा 31 किलो सोना, CCTV में कैद हुई वारदात
यहां पर उनके परिवार की महिलाओं ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह और अन्य नेताओं ने रमेश के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर पत्तल-दोने भोजन किया।
रमेश के घर भोजन के बाद भाजपा अध्यक्ष कुछ देर बस्ती की गलियों में घूमकर वहां लोगो से भी मिले। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने अपनी उड़ीसा यात्रा के दौरान भी एक दलित के घर खाना खाया था।
राम मंदिर के मुद्दे पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इसका हल सभी दलों की आपसी सहमति से निकला जायेगा ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App