पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, फिर अश्लील क्लिप बनाकर करते थे ब्लैकमेल
आरोपियों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे फेसबुक और वाट्सएप पर डाला था।

नाबालिग लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और फिर उनका वीडियो बनाकर वायरल कर देने और फिर धर्म परिवर्तन कराकर गिरोह के किसी एक सदस्य से निकाह करा देने वाले एक गिरोह का राजस्स्थान पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
ये भी पढ़े- प्रेमी की शादी के अगले ही दिन पूर्व प्रेमिका ने फेंका तेजाब, हुई फरार
यह गिरोह कुछ दिन बाद उस लड़की को देह व्यापार के काम में लगा देते थे। इस पूरे मामले का पर्दाफाश राजस्थान के सीकर में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे फेसबुक और वाट्सएप पर डाला था।
इस मामले में रोशन खान, राजाखान, साहेब और एक बाल अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार सुबह इन्हे गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़े- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार की शादी को लेकर मचा हड़कंप, नेता और पुलिस वाले हुए शामिल
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे करीब 10 लड़कियों को प्रेम के जाल में फंसाकर दुष्कर्म कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश लड़कियों को आगे जाकर देह व्यापार के धंधे में वे धकेल चुके हैं। इन लड़कियों की तलाश पुलिस कर रही है।
लड़की ने बात नहीं मानी तो वीडियो किया वायरल
पुलिस के अनुसार, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग को दांतारामगढ़ के साबेह खान, राजाखान और रोशन खान ने बहला फुसलाकर कार में दुष्कर्म किया। उन्होंने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।
बाद में आरोपियों ने पीडि़ता को जबरन धर्म परिर्वतन कर चारों में से किसी एक से निकाह करने का दबाव बनाया, लेकिन लड़की ने उनकी बात नहीं मानी तो वीडियो फेसबुक पर वायरल कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App