पति लड़की लेकर भगा, पुलिस की प्रताड़ना के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
राजस्थान में एक बार फिर से खाकी दागदार हुई है। भरतपुर के सेवर थाना इलाके में पुलिस के टार्चर से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए।

राजस्थान में एक बार फिर से खाकी दागदार हुई है। भरतपुर के सेवर थाना इलाके में पुलिस के टार्चर से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए।
मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाली महिला का पति गांव की ही एक लड़की को 15 दिन पहले भगा ले गया था। लड़की के परिजनों ने थाने में महिला के पति के खिलाफ एफआईआर करवाई थी। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी।
जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार रात महिला को थाने ले गई और काफी देर तक पूछताछ किया। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला के साथ पूछताछ के दौरान पुलिस ने मारपीट भी की। जिससे वह टूट गई।
पुलिस के इस रवैए से आहत महिला ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा।
किसी तरह मान मनौव्वल करके महिला की लाश को फंदे से उतरवाया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक परमाल सिंह ने पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि प्रताड़ना जैसी कोई बात नहीं है महिला ने पति द्वारा गांव की लड़की को उठा ले जाने के बाद व्यथित होकर आत्महत्या कर ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App