हनीट्रैप : रेप का आरोप लगाकर 30 लाख ऐठने की कोशिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश
राजस्थान में हनीट्रैप के नया मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने दो लोगों पर रेप करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।

राजस्थान में हनीट्रैप के नया मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने दो लोगों पर रेप करने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी थी।
मिली जानकारी के अनुसार मामला जयपुर का है जहां 2 अगस्त को एक महिला ने चौमू को दो युवको पर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का आरोप लगाया और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया।
इसी बीच महिला और उसके साथी ने दोनों आरोपियों से पैसा लेकर बयान बदलने का सौदा किया। ये सौदा 30 लाख में तय हुआ। जांच में जुटी पुलिस ने महिला से कई बार पूछताछ की उसे हर बार महिला द्वारा बयान बदलने पर शक होने लगा।
पुलिस उपायुक्त ने मामले का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की। बृहस्पतिवार को महिला का कोर्ट में बयान दर्ज होना था इसलिए महिला ने आरोपी बनाए लोगों से 5 लाख रुपए पहले लेने के लिए नीमकाथान बुलाया।
दोनों युवक जैसे ही 5 लाख रुपए लेकर वहां पहुंचे पीछे पुलिस भी पहुंच गई और उसने महिला और उसके साथी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। और मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अब यह जांचने में लगी है कि क्या महिला ने इसके पहले तो किसी को अपने जाल में नही फसाया?
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App