Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी : राजस्थान में बने चक्रवात के असर, नीमच में दिखा असर

राजस्थान (Rajasthan) में बने चक्रवात (Cyclone) का असर प्रदेश में शुरू हो गया है। सोमवार से प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। करीब आधा दर्जन गांव में चने के आकार के ओले गिरे। दोपहर बाद ग्वालियर तथा आसपास के हिस्सों में भी बादलों के साथ मामूली बारिश हुई है।

मौसम की जानकारी : राजस्थान में बने चक्रवात के असर, नीमच में दिखा असर
X
राजस्थान (Rajasthan) में बने चक्रवात (Cyclone) का असर प्रदेश में शुरू हो गया है। सोमवार से प्रदेश के नीमच जिले के मनासा में मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। करीब आधा दर्जन गांव में चने के आकार के ओले गिरे। दोपहर बाद ग्वालियर तथा आसपास के हिस्सों में भी बादलों के साथ मामूली बारिश हुई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने के कारण पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। राजस्थान में बने चक्रवात के असर से प्रदेश में बारिश-ओले गिरे हैं, जिसका असर सोमवार सुबह नीमच के मनासा में दिखाई दिया।

बादलों का डेरा, मौसम में बढ़ी ठंड

सोमवार सुबह मनासा के मोया, रायसिंहपुरा, भदवा सहित आधा दर्जन गांवों में बारिश हुई। बारिश के साथ ही यहां करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। कुछ समय से मौसम में ठंड का असर कम होने लगा था। सुबह बारिश और ओले की वजह से ठंड बढ़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को मौसम पूरी तरह से साफ था और ठंड भी कम थी। सोमवार सुबह अचानक बारिश हो गई। कुछ ही देर में चने के आकार के ओले गिरे।

दो दिन रहेगा ऐसा ही मौसम

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला के अनुसार अभी चक्रवात के असर प्रदेश में दो दिन मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दो दिन में भोपाल सहित आसपास तक बादल और बारिश की उम्मीद है। कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 23-24 जनवरी को ठंड में बढ़त होगी। इसके बाद फिर पारा चढ़ेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story