राजसमंद हत्याकांड: आरोपी के समर्थन में पुलिस पर जमकर बरसे पत्थर, 175 गिरफ्तार
राजस्थान के राजसमंद में निर्मम हत्याकांड के कई दिन बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

राजस्थान के राजसमंद में निर्मम हत्याकांड के कई दिन बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। लव जिहाद के नाम पर पश्चिम बंगाल के मुस्लिम मजदूर के हत्या के आरोपी शंभूलाल की गिरफ्तारी के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन कर रैलियां नकाली गईं।
इसी बीच पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई जिसमें कई लोगों सहित 12 पुलिसवाले घायल हो गए। इसी के चलते देर शाम तक शहर में तनाव बना रहा।
यह भी पढ़ें- अलकायदा और ISIS के 38 आतंकियों को दी गई फांसी
पुलिस के मुताबिक, 175 लोगों को गिरफ्तार व कई अन्य लोगों को नुकसान पहुंचाने और आदेशों का पालन न करने पर हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने जबरन दुकानें और संस्थान बंद कराए। साथ ही सड़कों पर पत्थरबाजी की और टायर भी जला दिए। इसलिए पुलिस को कई जगहों पर लाठीचार्ज करना पड़ा और अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा।
उदयपुर रेंज के आईजी आनंद श्रीवास्तव के मुताबिक इस पत्थरबाजी में एएसपी (सिटी) सहित 12 पुलिसवाले घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भगवा पट्टे लगाए युवाओं की भीड़ नारे लगाते हुए इमारतों पर चढ़ पत्थरबाजी करती रही। ये हिंसा दोपहर करीब 1:30 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रही।
शहर में इंटरनेट सेवा बंद होने के बावजूद प्रशासन लोगों को अलग-अलग जगहों पर जमा होने से नहीं रोक सका।
यह भी पढ़ें- शर्मनाक! मां को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो बेटी को मिली खौफनाक सजा
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर राजसमंद में लव जिहाद के नाम पर हत्या कर शव जलाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने वीडियो में हत्या करते दिख रहे आरोपी शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App