राजस्थानः जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, हमले में तीन लोगों की हत्या
बांसवाड़ा जिला अस्पताल में शनिवार को एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गयी।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Sep 2018 5:13 AM GMT
राजस्थान के बांसवाड़ा जिला अस्पताल में शनिवार को एक व्यक्ति और उसके दो बेटों की हत्या कर दी गयी।
पुलिस के अनुसार शब्बीर अपने बेटों के साथ अस्पताल गया था जहां उन पर लोहे की छड़ों तथा धारधार हथियारों से हमला कर दिया गया। शब्बीर तथा उसके बेटे शरीफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
वहीं शाहिद की उदयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में जमीन को लेकर झगड़ा था। शुक्रवार रात को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story