Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

दम घुटने से दो मासूम भाईयों की मौत, चारे के ढेर में दबने से हुआ ये हादसा

राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर (Bikaner) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चारे के ढेर में दबने से दो मासूम भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दम घुटने से दो मासूम भाईयों की मौत, चारे के ढेर में दबने से हुआ ये हादसा
X

राजस्थान(Rajasthan) के बीकानेर (Bikaner) में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। चारे के ढेर में दबने से दो मासूम भाईयों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक खेत में चारे का ढेर रखा हुआ था। तीनों मासूम बच्चे ढेर के पास खेल रहे थे।

अचानक खेलते- खेलते ढेर में दब गया। इसके कारण मासूम बच्चों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जब तक ढेर को हटाता, तब तक दो मासूम बच्चों की सांसे थम चुकी थी। वहीं एक बच्ची बेहोश हो गई थी। आनन- फानन में बेहोश बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बीकानेर (Bikaner) जिले के पास बिग्गाबास रामसरा गांव की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दम घुटने से हुई बच्चों की मौत

पुलिस की पूछताछ में पिता भानी सिंह ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। गुरुवार सुबह वह अपने पूरे परिवार के साथ चने की फसल काट रहा था। इसी खेत में उनके तीनों बच्चे भी खेल रहे थे। खेत में मौजूद लोग अपने फसल काटने में मग्न थे। इस कारण बच्चों पर ध्यान नहीं गया।

अचानक कुछ देर बाद बच्चों के खेलने की हंसी शांत हो गई। आसपास भी कहीं नजर नहीं आ रहे थे। थोड़ी देर बाद उनकी मां बच्चों को ढूंढना शुरू की। इसी बीच चारे के ढेर के पास बच्चे की कराहने की आवाज सुनाई दी। उनकी मां घबराते हुए तुरंत ढेर को हटाने लगी।

छानबीन के दौरान देखा कि तीनों मासूम बच्चे दबे हुए थे। हालात को देखते हुए लोगों को मदद के लिए आवाज लगाई। बच्चों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी की गंभीर हालात को देखते हुए भर्ती कर लिया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story