राजस्थानः हाथी दांत की तस्करी करते तीन युवक गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार को तीन कथित तस्करों को तीन हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया। जब्त हाथी दांतों की बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बतायी जाती है।

पुलिस ने मंगलवार को तीन कथित तस्करों को तीन हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया। जब्त हाथी दांतों की बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बतायी जाती है।
पुलिस उपाधीक्षक (उत्तर) सत्येंद्र सिंह ने कहा कि आरोपियों की पहचान कमलेश शर्मा, अमित शर्मा और विष्णु शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने इन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब वे लगभग छह किलोग्राम भार के हाथी दांतों को एक करोड़ रुपये में बेचने की फिराक में थे।
सिंह ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि इन लोगों के पास ये हाथी दांत कहां से आए। हाल में राजधानी में अपनी तरह का तस्करी का यह सबसे बडा मामला है।
ये भी पढ़ेंः न्यायालय ने ई-कॉमर्स साइट्स को ऑनलाइन पटाखा बेचने से रोका
उन्होंने दावा किया कि इन तीनों की गिरफ्तारी से राज्य में वन्य जीव तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करने में मदद मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App