राजस्थान/ रेंज पुलिस महानिरीक्षकों सहित 30 IPS अधिकारियों का तबादला
राजस्थान सरकार ने रविवार रात भारतीय पुलिस सेवा के 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Jan 2019 4:32 AM GMT
राजस्थान सरकार ने रविवार रात भारतीय पुलिस सेवा के 30 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बीजू जॉर्ज जोसफ को जोधपुर का पुलिस आयुक्त, जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव कुमार नर्जरी को अजमेर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विशाल बंसल को महानिरीक्षक पुलिस सीआईडी (सीबी), जोधपुर पुलिस आयुक्त आलोक कुमार को जयपुर महानिरीक्षक सुरक्षा के पद पर लगाया गया।
जयपुर पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा भूपेन्द्र साहू को भरतपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया। आदेश के अनुसार उपमहानिरीक्षक :एटीएस: प्रफुल्ल कुमार को विशाल बंसल की जगह उदयपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story