राजस्थानः अलवर मॉब लिंचिंग मामले में तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी, अतिरिक्त एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गयी जांच
राजस्थान के अलवर जिले में 28 वर्षीय व्यक्ति की पीट - पीट कर हत्या किये जाने के मामले में आज एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त एसपी रैंक के एक अधिकारी को सौंपी गयी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 July 2018 1:22 AM GMT
राजस्थान के अलवर जिले में 28 वर्षीय व्यक्ति की पीट - पीट कर हत्या किये जाने के मामले में आज एक और शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त एसपी रैंक के एक अधिकारी को सौंपी गयी है।
रामगढ़ पुलिस थाना के प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया , ‘‘ नरेश सिंह को आज गिरफ्तार किया गया। वह लालावंडी गांव का रहने वाला है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।' मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। कल पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।
गो तस्करी के आरोप में 28 वर्षीय अकबर खान की लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पीट - पीट कर हत्या कर दी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story