सतीश पूनिया को राजस्थान तो संजय जायसवाल बने बिहार के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राजस्थान और बिहार के लिए पार्टी अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। राजस्थान में भाजपा की जिम्मेदारी सतीश पूनिया संभालेंगे वहीं बिहार में पार्टी को मजबूत करने के लिए संजय जायसवाल को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है।

Satish Puniya has been appointed as BJP President of Rajasthan and Sanjay Jaiswal has been appointed as BJP President of Bihar. pic.twitter.com/2rWPYgHmvg
— ANI (@ANI) September 14, 2019
संजय जायसवाल को नित्यानंद राय के स्थान पर बिहार भाजपा की कमान सौंपी गई है। नित्यानंद राय केंद्र सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं और भाजपा के अनुसार कोई भी एकसाथ दो पदों पर नहीं रह सकता इसी कारण नित्यानंद को पद से इस्तीफा देना पड़ा।
संजय जायसवाल भाजपा के पुराने नेता हैं, बेतिया लोकसभा सीट से वह लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। प्रदेश में जनता दल और भाजपा के बीच नेतृत्व को लेकर लंबे समय से बयानबाजी चल रही थी, आखिरकार संजय के नाम पर मुहर लगा दी गई।
वहीं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए सतीश पुनिया भी पार्टी के पुराने नेता रहे हैं। वह इस समय जयपुर की आमेर विधानसभा सीट से विधायक हैं। इसके पहले व भाजपा के युवा मोर्चा के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें ये कमान दी गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App