पीएम मोदी ने 26/11 हमले की बरसी पर कांग्रेस से पूछे ये 10 सवाल
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीलवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने 26/11 मुंबई हमले में जान गंवाने वालों को याद किया। उन्होंने 26/11 हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर यह 10 बड़ी बाते कहीं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Nov 2018 12:32 PM GMT
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीलवाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने 26/11 मुंबई हमले में जान गंवाने वालों को याद किया। उन्होंने 26/11 हमले को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कांग्रेस को लेकर यह 10 बड़ी बाते कहीं।
- आज 10 साल हो गये जब मुंबई में आतंकवाद की घटना घटी थी। राजस्थान में चुनाव अभियान चल रहा था। उस समय अगर कोई इस घटना की कोई आलोचना भी करता था तो ये राज दरबारी उनके मुंह पर ताले लगा देते थे।
- आज 26 नवंबर है, जब दिल्ली रिमोट कंट्रोल से चलता था, जब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी। तब 26/11 को मुंबई में आतंकवादियों ने हमला करके हमारे देश के लोगों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था। आज उस आतंकवाद की घटना को 10 साल हो गए।
- 10 साल पहले 26 नवंबर को आतंकवाद की इतनी बड़ी घटना घटी, सारी दुनिया हिल गई थी और कांग्रेस उसमें से चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी।
- हिन्दुस्तान कभी 26/11 को भूलेगा नहीं, और उसके गुनाहगारों को भी। कानून अपना काम करके रहेगा, मैं देशवासियों को इस बात का विश्वास दिलाता हूं।
- जब देश की सेना ने पाकिस्तान को उसके घर में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की, आतंकियों का हिसाब चुकता किया। जब देश की सेना ने इतना बड़ा पराक्रम दिखाया तो कांग्रेस ने सेना पर सवाल उठाये और इसका सबूत मांगा।
- कांग्रेस ने सवाल उठाया की सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो दिखाओ। क्या देश का सेना का जवान जब मौत को मुट्ठी में लेकर निकलता है तो हाथ में कैमरा लेकर जायेगा क्या ?
- भाजपा सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ ऐसी लड़ाई लड़ी है कि आतंकियों को कश्मीर के बाहर निकलना मंहगा पड़ रहा है। अब आतंकियों को मौत सामने दिखाई देती है। कांग्रेस कड़े कदम उठाने से डरती थी।
- नक्सली, माओवादी आये दिन निर्दोषों को मौत के घाट उतार देते हैं। अभी इनके हमले में भरतपुर का नौजवान शहीद हो गया। जिन नक्सलियों ने भरतपुर के जवान को पीठ पर वार करके मौत के घाट उतारा उन्हीं नक्सलियों को कांग्रेस के नेता क्रांतिकारी होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।
- नक्सवादी क्रांतिकारी हैं, ये नामदार के खासम-खास बोल रहे हैं, निर्दोषों को मौत के घाट उतारने वाले क्रांतिकारी होते हैं क्या? हमने माओवाद और आतंकवाद को उसी के भाषा में जवाब दिया है, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता है
- वो दिन याद कीजिए जब आए दिन हिन्दुस्तान के अलग-अलग कोने में कभी बेंगलुरु में, कभी हैदराबाद में, कभी अजमेर में, कभी दिल्ली में, कभी जम्मू में आए दिन बम धमाके होते थे। भाजपा सरकार में आतंकियों के हौसले पस्त हो गए हैं।
26/11 मुंबई हमला: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
26/11 मुंबई हमलाः 10वीं बरसी पर पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर शहीदों को किया याद
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rajasthan Assembly Election 2018 Live Update Rajasthan Assembly Election 2018 Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 Rajasthan News Bhilwara Rally Bhilwara News Narendra Modi PM Modi Congress 26/11 26/11 Mumbai Attack 26/11 Terrror Attack Terror राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 राजस्थान चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव 2018 राजस्थान न्यूज प्रधानमंत्री �
Next Story