Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शर्मनाक! समय पर नहीं पहुंची ऐम्बुलेंस, महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे के राज में स्वास्थ्य सेवाओं के कमजोर रवैया का नमूना देखने को मिला है। उदयपुर में एक जनजातीय इलाके की एक महिला को सड़क पर डिलिवरी के लिए मजबूर होना पड़ा।

शर्मनाक! समय पर नहीं पहुंची ऐम्बुलेंस, महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को दिया जन्म
X

राजस्थान में सीएम वसुंधरा राजे के राज में स्वास्थ्य सेवाओं के कमजोर रवैया का नमूना देखने को मिला है। उदयपुर में एक जनजातीय इलाके की एक महिला को सड़क पर डिलिवरी के लिए मजबूर होना पड़ा।

बता दें कि यहां पर एक महिला का प्रसव पीड़ा होने पर ऐम्बुलेंस को फोन किया लेकिन ऐम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद महिला को बाइक पर सवार करके किसी तरह बिठाकर सड़क तक लाया गया।

इसके बाद महिला को पीड़ा और बढ़ गई, इसी दौरान आप-पास की कुछ महिलाएं महिला के पास पहूंची। जिसके बाद महिला ने सड़क पर ही खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दे दिया।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा तेज धूप में ऐम्बुलेंस के इंतजार में करीब आधा घंटा पड़े रहे। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने ऐम्बुलेंस सेवा को फोन किया। जिसके करीब आधे घंटे बाद ऐम्बुलेंस वहां पहुंची।

वहीं महिला के परिवार का आरोप है कि फोन करने पर भी ऐम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची, इसके बाद बाइक की मदद से गर्भवती महिला को सड़क पर लाया गया, लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

सीएमएचओ का कहना है कि महिला के परिवार ने ऐम्बुलेंस को समय पर नहीं बुलाई। महिला प्रसव पीड़ा में ही सड़क पर पहुंची और रोड पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। उन्होंने आगे बताय कि जच्चा और बच्चा की स्थिति समान्य है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story