शादी की खुशियां मातम में हुई तब्दील, ट्रांसफॉर्मर फटने से 11 लोगों की मौत
हादसे में एक गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार को एक शादी समारोह के दौरान ट्रांसफॉर्मर फटने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य 22 लोग घायल भी हुए हैं।
बता दें कि ये हादसा उस समय हुआ जब जयपुर से सटे शाहपुरा के खतोली गांव में लोग शादी समारोह में व्यस्त थे। इस हादसे में एक गर्भवती महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।
महिला की जान बचाने को उसका ऑपरेशन किया गया और फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो चुकी है।
SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक को घायलों के समुचित इलाज एवं देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) October 31, 2017
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि खतोली गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 22 लोग घायल भी हुए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों में से 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल लोगों को एसएमएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। चश्मदीदों की माने तो ट्रांसफॉर्मर को ठीक तरीके से नहीं रखा गया था। पहले हुए विस्फोट में चार लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें- आज से लागू होगी रेलवे की समय सारिणी, 51 एक्सप्रेस और 36 पैसेंजर ट्रेनों की गति हुई तेज
लेकिन कुछ समय बाद जैसी बिजली आई तो फिर से एक जोरदार धमाका हुआ। मौका ए वारदात पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि इस दौरान एक हाई वोल्टेज केबल भी गिर गया। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ी गई।
वहीं सीएम वसुंधरा राजे ने इस हादसे के बाद अपना प्रस्तावित दिल्ली दौरा रद्द कर दिया। और इस हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने एसएमएस अस्पताल भी पहुंचीं। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश देने के साथ ही मृतक के परिजनों को दस-दस लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
साथ ही, हादसे के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा घायलों की स्थिति और उनके इलाज के बारे में जानकारी ली।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) October 31, 2017
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री काली चरण सराफ ने बताया कि इस हादसे के शिकार 11 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस हादसे के बाद हादसे में घायल हुए लोगों से मिलने एसएमएस अस्पताल भी पहुंचीं।
वहीं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक को घायलों के समुचित इलाज एवं देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच का आदेश भी दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App