राजस्थान में भारी हंगामे के बीच विधानसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय तृतीय सत्र अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार को शुरू हुआ था।

X
राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय तृतीय सत्र शुक्रवार को अनिश्चिकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है। सरकारी बयान के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को पन्द्रहवीं विधानसभा के तृतीय सत्र की कार्यवाही दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र गुरुवार को शुरू हुआ था। इस विशेष सत्र में संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों के साथ साथ डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों और संविधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और मंडावा और खींवसर सीट पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित विधायकों रीटा चौधरी और नारायण बेनीवाल ने शपथ ली।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story