राजस्थान : गहलोत सरकार ने बदला भाजपा का नियम, राज्य के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत
राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने सबको परेशान कर दिया है। इसी बीच प्रदेश के शिक्षको के लिए एक सुकून भरा आदेश आया है। राहत भरी ये खबर स्वयं प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दी।

राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी ने सबको परेशान कर दिया है। इसी बीच प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक सुकून भरा आदेश आया है। राहत भरी ये खबर स्वयं प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने दी।
प्रदेश में हर साल गर्मी में अध्यापकों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आवासीय लगाए जाते थे इतनी गर्मी में लोगों को बड़ी परेशानी होती थी जिसे लेकर लगातार शिकायती पत्र सरकार को मिलते रहे हैं।
पिछली सरकार में भी इसे बन्द करने की मांग की गई थी पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने इसे बन्द करने से मना कर दिया था। पर प्रदेश की नई गहलोत सरकार ने पुराने फैसले को पलटते हुए नया आदेश जारी कर दिया।
सरकार ने फैसला किया है कि अब प्रदेशभर में गैरआवासीय शिविर लगेंगे जो सत्र के बीच में ही आयोजित किए जाएंगे। शिक्षामंत्री के इस फैसले के बाद प्रदेश सरकार का करीब 18 करोड़ बचेगा। दूसरी तरफ शिक्षकों को भी गर्मी से राहत मिलेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App