राजस्थान में अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया चार साल का हिसाब, इस अंदाज में कसा तंज
राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चार साल का हिसाब आखिरकार दे दिया है। राहुल गांधी अक्सर भाजपा के चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हैं।

राजस्थान गौरव यात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के चार साल का हिसाब आखिरकार दे दिया है। राहुल गांधी अक्सर भाजपा के चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांगते हैं। इसको लेकर राजस्थान से अमित शाह ने करारा जवाब दिया है।
राजस्थान के राजसमंद से अमित शाह ने राजस्थान गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाई है। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी हमसे चार साल का हिसाब मांगते हैं लेकिन जनता उनसे चार पीढ़ियों का हिसाब मांग रही है।
Rahul baba humse chaar saal ka kya hisaab maangte ho? Desh ki janta aapse se chaar peedhi ka hisaab maang rahi hai. : BJP President Amit Shah addressing a public rally in Rajsamand, #Rajasthan pic.twitter.com/oUiIQjxIzq
— ANI (@ANI) August 4, 2018
साथ ही आगे उन्होंने कहा राहुल बाबा यदि आप गिनती जानते हैं तो गिनें, मुझे इटालियन नहीं पता है। मोदी सरकार राजस्थान की जनता के लिए 116 योजनाएं लाई हैं और फिर भी कांग्रेस पूछती है कि बीजेपी ने क्या किया है? इस बात पर वहां के मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई और फिर से मोदी, मोदी... के नारे लगे।
Rahul baba if you know counting then count, I don't know Italian else I would have told you in Italian how much we have given to public. Modi Govt. has brought 116 schemes for Rajasthan populace and still Congress asks what has BJP done?: BJP President Amit Shah in Rajsamand pic.twitter.com/fxjJ3xou2w
— ANI (@ANI) August 4, 2018
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ में बीजेपी ने आगामी विधान सभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। बता दें कि आज से चालीस दिन की यात्रा पर राजे निकलेंगी और इस दौरान सरकार का लेखा-जोखा देंगी। इस यात्रा के जरिए करीब 200 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।
Shri @AmitShah took blessings of Charbhuja Nath Ji Maharaj and flagged off #RajasthanGauravYatra from Garhbhor, Rajsamand in Rajasthan. pic.twitter.com/rOd8xA6Tlp
— BJP (@BJP4India) August 4, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App