राजस्थान समाचार: पानी की किल्लत नेे लिया हिंसक रूप, झड़प में 8 लोग घायल
उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी में हो रही पानी की समस्या ने हिंसक रूप ले लिया। राजस्थान के अलवर में पानी को लेकर दो गांवों में लड़ाई हो गई। इस झड़प में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि अलवर जिले के किशनगढ़बास इलाके में कोलगांव और घासोली गांव के बीच बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट पर आ गई। देखते ही देखते दोनों गांव के कई लोग आ गए और आपस में भिड़ गए।
वहीं बूंदी में भीषण गर्मी से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। बताया जा रहा कि पास के ही बस स्टैंड के विश्रामगृह में तेज गर्मी से उसकी एकाएक मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में इस समय पारा 50 डिग्री सेल्सियस छूने को बेताब है। चुरू में तो तापमान 50 के ऊपर भी पहुंच गया है। पिछले 10 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App