Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान / भाजपा ने जारी किया अपना घोषणापत्र

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। प्रदेश में पार्टियां वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

राजस्थान / भाजपा ने जारी किया अपना घोषणापत्र
X

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। प्रदेश में पार्टियां वोटरों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज राजस्थान की जनता के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जारी कर दिया है, इसे संकल्प पत्र नाम दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी का घोषणापत्र जारी करने के बाद अरुण जेटली ने कहा कि राजस्थान का विकास सीएम वसुंधरा राजे जी की बड़ी उपलब्धि है। हमने 40 सालों के बाद 'वन रैंक वन पेंशन' का नियम लागू किया है। आम आदमी तक लाभ पहुंचाने के लिए सारी कोशिशे हैं।

मालूम हो की राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होगा। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी भी बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story