राजस्थान में मतदान से पहले भाजपा ने शुरू किया ''मेरा परिवार-भाजपा परिवार'' कार्यक्रम
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की अपनी कोशिशों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को ''मेरा परिवार-भाजपा परिवार'' कार्यक्रम शुरू किया।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने की अपनी कोशिशों के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 'मेरा परिवार-भाजपा परिवार' कार्यक्रम शुरू किया।
सांसद रामचरण बोहरा ने संवाददाताओं को बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पार्टी के कार्यकर्ता आम जनता के बीच जाकर पार्टी की योजनाओं और नीतियों की चर्चा करके घर पर पार्टी का झंडा और स्टीकर लगा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- 'जो कांग्रेस राम की नहीं हो सकती, वो किसी काम की नहीं हो सकती'
पार्टी ने अपने इस अभियान को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्टर भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दो नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही।
इस पूरे महीने कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि भी लोगों के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी देंगे।
इसे भी पढ़ें- तेलंगाना में भाजपा ने जारी किया घोषणा-पत्र, हर साल एक लाख गाय मुफ्त बांटने का वादा
उन्होंने बताया कि आठ से 11 नवंबर तक नगर पालिका, नगर परिषद व नगर निगम क्षेत्रों में 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलन के माध्यम से देश हित में 100 प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया जाएगा।
इससे पहले पार्टी ने दो से चार नवंबर तक 'बूथ महासंपर्क अभियान' व पांच से आठ नवंबर तक 'कार्यकर्ता परिवार मिलन' आयोजित किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- rajasthan assembly election 2018 rajasthan election bjp mass contact program congress rajasthan bjp sachin pilot vasundhara raje scindia bjp ahul gandhi amit shah my family bjp family राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव कांग्रेस भाजपा मेरा परिवार भाजपा परिवार वसुंधराराजे अमित शाह राहुल गांधी