Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rajasthan Live / झालरापाटन सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीती

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए जारी मतगणना में झालरापाटन सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जीत दर्ज की है। वसुंधरा राजे ने अपने प्रतिद्वधी कांग्रेस के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को हराया है।

Rajasthan Live / झालरापाटन सीट से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जीती
X

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए जारी मतगणना में झालरापाटन सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जीत दर्ज की है। वसुंधरा राजे ने अपने प्रतिद्वधी कांग्रेस के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह को हराया है।

टोंक से सचिन पायलट, सरदारपुरा से पूर्व सीएम अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। राज्य में भाजपा के मौजूदा गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया उदयपुर से पीछे चल रहे हैं।

झालरापाटन से भाजपा नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह सीएम वसुंधरा राजे के सामने थे। वसुंधरा राजे ने मानवेंद्र सिंह को हराकर झालरापाटन सीट पर अपना कब्जा जमा लिया है।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझानों के मुताबिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 95 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी 80 सीटों और अन्य के खाते में 23 सीटें दिख रही है।

बता दें कि 2274 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, मतगणना के बाद इनके राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में 199 सीटों पर मतदान हुआ था और राज्य में 74.38 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story