Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुख्यमंत्री पद के लिए खींचातानी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक भिड़े

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जा चुका है। राजस्थान की 199 विधासभा सीटों में से कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल की हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी, भाजपा (BJP) ने 73 सीटों पर अपना कब्जा किया है।

मुख्यमंत्री पद के लिए खींचातानी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के समर्थक भिड़े
X

राजस्थान चुनाव नतीजे 2018 (Rajasthan Election Result 2018) का ऐलान भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) ने अपनी वेबसाइट (http://eciresults.nic.in/) कर दिया है। राजस्थान विधासभा की 199 सीटों में से कांग्रेस ने 99 सीटें हासिल की हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) भाजपा (BJP) ने 73 सीटों पर अपना कब्जा किया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) को 6 सीटें मिली हैं जबकि अन्य के खाते में (21) सीटें आई है।

राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री इसको लेकर आज विधायक दल की बैठक में आज मुहर लग जाएगी। लेकिन इससे पहले ही मुख्यमंत्री पद के नाम के लिए खींचातानी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- Assembly Election Results / कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ढोल बजाकर मनाया जीत का जश्न, वीडियो वायरल

मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायल (Sachin Pilot) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के समर्थक आपस में भीड़ गए हैं।

सचिन पायल के समर्थक उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारे लगा रहे हैं तो वहीं अशोक गहलोत के समर्थक उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के लिए नारे लगा रहे हैं। नारेबाजी इतनी जोरों से चल रही है कि समर्थों के बीच झड़प भी हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story