राजस्थान चुनाव 2018 / अलवर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस पर कसा तंज
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से लेकर कांग्रेस हर क्षेत्रीय पार्टी जोर शोर से प्रचार कर रही है। रविवार को पीएम मोदी अलवर पहुंचे जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 Nov 2018 1:05 PM GMT
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से लेकर कांग्रेस हर क्षेत्रीय पार्टी जोर शोर से प्रचार कर रही है। रविवार को पीएम मोदी अलवर पहुंचे जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया।
एएनआई के मुताबिक, पीएम मोदी ने अलवर में कहा कि अलवर त्याग की भूमि है। आज राजस्थान में हवा का रुख अलग, ये अहंकार को नष्ट करने वाली धरती है। इस बात को कहते हुए उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा
Congress ke neta meri ma ko gaali de, koi meri jaati ko leke sawal puchhe. Mujhe aascharya nahi hota hai, ye bolne wala koi bhi ho lekin bulwane wala to ‘naamdar’ hi hota hai: Prime Minister Narendra Modi in Alwar #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/ff5z9QFtj5
— ANI (@ANI) November 25, 2018
वहीं आगे कहा कि बीजेपी की विकास यात्रा को आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस नेता कैसी कैसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। बीजेपी के संस्कार और असूल अलग हैं। कांग्रेस पार्टी इतनी नीचे गिरती जा रही है कि उन्होंने राजनीति के संस्कार छोड़ दिए है, शिष्टाचार भूल गये हैं और चुनाव में विकास के मुद्दों पर बहस करने के लिए वे अपनी हिम्मत भी खो चुके हैं।
बता दें कि राजस्थान के अलवर के बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश के विदिशा और जबलपुर जाएंगे। जहां वो दो रैलियों को संबोधित करेंगे। विदिशा में शाम साढ़े 5 और मिर्जापुर नई मंडी में इसके बाद सभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story