राजस्थान में सरपंच पद की निकाली गईं लॉटरी, जानें पूरी डिटेल्स
राजस्थान जिला प्रशासन ने पंचायत चुनावों को लेकर लाटरी जारी करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज कुम्हेर ग्राम पंचायत चुनावों के लिए लॉटरी जारी की गई है।

राजस्थान जिला प्रशासन ने कुम्हेर पंचायत समिति में सरपंच चुनावों को लेकर 18 दिसंबर 2019 को लॉटरी निकाली गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार कुम्हेर एसडीएम की मौजूदगी में 37 ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी भी उपखण्ड कार्यालय में निकाली गई है।
पंचायत समिति कुम्हेर में सरपंच पद की के लिए जारी लॉटरी के मुताबिक 37 सीटों में से 20 सीटें सामान्य और सामान्य (महिला), 8 सीटें एससी (सामान्य) और (एससी महिला), 8 सीट ओबीसी सामान्य (और) ओबीसी (महिला) और 1 सीट एसटी के लिए निर्धारित है।
कुम्हेर की लाटरी के अनुसार सामान्य वर्ग की सीटे ग्राम पंचायत सिकरोरी, धनवाड़ा, दांदू, तमरेर, उवार, कुम्हा, अभौर्रा अजान, पपरेरा, अवार में और सामान्य (महिला) वर्ग की सीटे गुनसारा, बोरई, थैरावर, विरहरु, सैंत, तालफरा, लखन रीठौठी, पाहुआ, पला में है। वहीं एससी सामान्य वर्ग की सीटें डेहरा, साबौरा, पिचूमर बैलारा कलां ग्राम पंचायत के लिए है।
पंचायत समिति कुम्हेर में सरपंच पद की लॉटरी
SC वर्ग (सामान्य) - डेहरा, साबौरा, बैलारा कलां, पिचूमर।
SC (महिला) - उसरानी, बाबैन, रूंध हेलक, गुदावली।
OBC (सामान्य) - भटावली, सांतरुक, ताखा, आजऊ।
OBC (महिला) - हेलक, सोगर, रारह, महरावर।
Gen. - सिकरोरी, धनवाड़ा, दांदू, तमरेर, अजान, पपरेरा, अवार, उवार, कुम्हा, अभौर्रा।
Gen (महिला) - गुनसारा, बोरई, थेरावर, विरहरु, रीठौठी, पाहुआ, पला, सैंत, तालफरा, लखन।
ST - अस्तावन।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App