Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान बजट 2018ः वसुंधरा राजे ने किया किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं और युवाओं को दी कई सौगातें

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा में अपने शासन का पांचवा और अंतिम बजट पेश किया। इस बजट में वसुंधरा राजे ने किसानों के लिए बड़े बजट और कई योजनाओं की घोषणा की है।

राजस्थान बजट 2018ः वसुंधरा राजे ने किया किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं और युवाओं को दी कई सौगातें
X

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा में अपने शासन का पांचवा और अंतिम बजट पेश किया। इस बजट में वसुंधरा राजे ने किसानों के लिए बड़े बजट और कई योजनाओं की घोषणा की है।

वसुंधरा राजे ने बजट भाषण में किसानों को 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफी की घोषणा की है। कर्ज में सितंबर 2017 तक का ब्याज भी माफ कर दिया गया। सरसों और चने की सरकारी खरीद के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉट किए गए।

इसे भी पढ़ेंः सुंजवान आतंकी हमला: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू के लिए रवाना, कैंप का करेंगी दौरा

कोटड़ा, सलूम्बर और गोगुन्दा में वन उपज मंडी खोली जाएगी। कोटा, अलवर में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इलेक्ट्रिसिटी के लिए 2 लाख नए एग्रीकल्चर कनेक्शन दिए जाएंगे। कुल 7 लाख नए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन दिए जाएंगे।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

बजट भाषण में सीएम वसुंधरा ने कहा कि अगले एक साल में राजस्थान सरकार एक लाख 18 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकालेगी। प्रदेश में 1161 कांस्टेबलों की होगी भर्ती। 80 लाख पुलिसकर्मियों का मैस भत्ता बढ़ाया जाएगा। शिक्षा विभाग में 77 हजार एक सौ रिक्त पदों पर होगी भर्ती। 1000 नर्सिंग ट्रेनिंग टीचर की भर्ती की घोषणा। 5 हजार 518 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती होगी।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए योजना

घर की रजिस्ट्री पर छूट दी जाएगी। EWS(आर्धिक रूप से कमजोर) के मकान पर 2% ब्याज की बजाय 1% ड्यूटी लगेगी। भैरो सिंह शेखावत अंत्योदय रोजगार योजना की शुरुआत की जाएगी। राज्यभर में 1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। सुंदर सिंह भंडारी EBC स्वरोजगार योजना लागू होगी। 50,000 परिवारों को 50,000 तक का कर्ज दिया जाएगा। हर जिले में कलेक्टर ऑफिस में अन्नपूर्णा रसोई खोली जाएगी।

महिलाओं के लिए खुशियों का बजट

महिला कर्मचारियों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के देखभाल लिए 2 वर्ष की मिलेगी छुट्टी। आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री सक्षम योजना से 5 लाख लड़कियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य। राजकीय ITI को डिजिटल इंडिया योजना से जोड़ा जाएगा। झुंझुनूं राज्य क्रीड़ा संस्थान के लिए 31 करोड़ रुपए अलॉट किए गए। देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा

बजट में 80 साल से ऊपर के लोगों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया गया। इन बुजुर्गों के साथ एक व्यक्ति को आधे किराये में बसों में यात्रा की छूट दी गई है। इसके अलावा शहीद सैनिकों के आश्रितों अब 20 लाख के स्थान पर 25 लाख नकद दिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story