राजस्थान चुनाव / बीजेपी के घोषणा पत्र के बाद बोलीं सीएम वसुंधरा, पिछले बार के 81 फीसदी वादे पूरे किए
राजस्तान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। उससे पहले भाजपा ने अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीएम वसुंधरा ने यह घोषणा पत्र जारी किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 Nov 2018 12:44 PM GMT
राजस्तान में 7 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। उससे पहले भाजपा ने अपना घोषणा पत्र आज जारी कर दिया। वित्त मंत्री अरुण जेटली और सीएम वसुंधरा ने यह घोषणा पत्र जारी किया।
Jaipur: BJP releases party manifesto for #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/ZA0x4ZmepO
— ANI (@ANI) November 27, 2018
घोषणा पत्र के दौरान सूबे की मुख्या वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि पिछले घोषणा-पत्र के 81 फीसदी वादे पूरे किए। पिछले 5 साल में हर वर्ग का विकास हुआ, हर क्षेत्र में काम हुआ। पिछले 5 साल में राजस्थान में 7 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए।
आगे कहा कि 35 लाख लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा, छात्राओं को स्कूटी, लैपटॉप दिए। 1 करोड़ के सहकारी ऋण पांच साल में दिए जाएंगे। सेना भर्ती शिविरों से पहले युवकों को ट्रेनिंग देंगे।
इसके अलावा उन्होंने हर जिले में 4 लेन राजस्थान हाइवे माला बनेगा। एमएसपी खरीद की प्रक्रिया और सुदृढ़ और पारदर्शी बनाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story