Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान 2018/ कांग्रेस झूठ और भाजपा विकास का एटीएम: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को झूठ का एटीएम बताते हुए कहा कि भाजपा का विकास एटीएम है। बालोतरा में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेसी सिर्फ बातें करना जानते है और झूठ का एटीएम है।

राजस्थान 2018/ कांग्रेस झूठ और भाजपा विकास का एटीएम: अमित शाह
X

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस को झूठ का एटीएम बताते हुए कहा कि भाजपा का विकास एटीएम है। बालोतरा में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेसी सिर्फ बातें करना जानते है और झूठ का एटीएम है।

शाह ने कहा कि भाजपा विकास का एटीएम है जहां समस्या बताओ और वह उसका समाधान कर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच में रहने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले राम मंदिर निर्माण पर अपना रुख स्पष्ट करे।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान 2018/ सिद्धू ने कहा- 'चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिल गया है'

अमित शाह ने कहा कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं .. भाजपा चाहती है जहां श्री राम का जन्म हुआ था वहीं भव्य राम मंदिर जल्द से जल्द बनाना चाहिए। भाजपा का स्पष्ट मत है कि राम मंदिर वहीं बनना चाहिए।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए 7 दिसंबर को मतदान होंगे और नतीजे अन्य 4 राज्यों के साथ 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story