Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Rajasthan Elections / सीएम वसुंधरा की अपील, आओ लोकतंत्र का महापर्व मनाएं, आओ मतदान करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सभी मतदाताओं से अधिक मात्रा में वोट डालने की अपील की है।

Rajasthan Elections / सीएम वसुंधरा की अपील, आओ लोकतंत्र का महापर्व मनाएं, आओ मतदान करें
X
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 199 सीटों पर वोटिंग हो रही है। चुनावी रण में इस बार 2,294 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएगा।
वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश का हर नागरिक लोकतंत्र का प्रमुख आधार है और संविधान ने आपको सरकार चुनने के लिए मतदान का अधिकार दिया है। इसलिए आपका नैतिक कर्तव्य है कि मत का उपयोग जरूर करें।
आगे लिखा कि दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। आओ लोकतंत्र का महापर्व मनाएं, आओ मतदान करें।
राजस्थान मतदाता संख्या
कुल मतदाता : 4,74,79,402
कुल पुरुष मतदाता : 2,47,60,755
कुल महिला मतदाता : 2,27,18,647
कुल फोटो आईडी धारक मतदाता : 4,74,75,110
राजस्थान मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र : 51,796
शहरी क्षेत्र के बूथ : 9,490
ग्रामीण क्षेत्र के बूथ : 42,306
बता दें कि पहले राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर मतदान होना था लेकिन राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का 29 नवंबर 2018 यानी गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसकी वजह से इस सीट पर चुनाव नहीं हो रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story