राजस्थान / बूथ नं. 172 पर ईवीएम खराब, अर्जुन मेघवाल ने एक घंटे से नहीं डाला वोट, लाइन में कर रहे इंतजार
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर कुल 4,74,37,761 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। कई इलाकों से ईवीएम खराब की खबरे ज्यादा आ रही हैं। ईवीएम खराब के चलते केंद्रीय मंत्री जी को इंतजार करना पड़ रहा है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Dec 2018 10:53 AM GMT
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर कुल 4,74,37,761 मतदाता अपना वोट डाल रहे हैं। कई इलाकों से ईवीएम खराब की खबरे ज्यादा आ रही हैं। ईवीएम खराब के चलते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को इंतजार करना पड़ रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान के बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल वोट करने के लिए पहुंचे थे लेकिन ईवीएम खराब के चलते वो करीब एक घंटे से वोट नहीं कर पाए हैं। बीकानेर पूर्व में बूथ नंबर 172 पर ईवीएम खराब होने के कारण लंबी लाइन लगी हुई है।
ये भी पढ़ें - राजस्थान चुनाव / अशोक गहलोत का बीजेपी पर तंज, 5 साल कोई काम नहीं किया ना केंद्र और ना जयपुर में
जानकारी के लिए बता दें कि वोटिंग शुरू होने के साथ ही कई जगहों से ईवीएम खराब होने की खबर भी आ रही हैं। इस बार के चुनावी रण में 2 हजार 2 सौ 94 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर मतदान होना था लेकिन अलवर जिले के रामगढ़ सीट के प्रत्याक्षी का निधन होने पर 199 सीटों पर चुनाव हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rajasthan Assembly Election 2018 Live Update Rajasthan Assembly Election 2018 Assembly Election 2018 Arjun Ram Meghwal Arjun Ram Meghwal returned without votes Arjun Meghwal Vote Union minister Arjun Ram Meghwal Bikaner Seat Rajasthan News अर्जुन मेघवाल राजस्थान न्यूज राजस्थान इंडिया न्यूज बीकानेर ईवीएम बदली
Next Story