Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

राजस्थान चुनाव नतीजे / आजादी के बाद इन मुख्यमंत्रियों ने संभाली राजस्थान की कमान, देखें लिस्ट

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे (Rajasthan Assembly Election Result 2018) मंगलवार को आए। जिसमें कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं वहीं बसपा को 6 सीटें मिली हैं। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है। बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की जिसके बाद यह तय हो गया कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।

राजस्थान चुनाव नतीजे / आजादी के बाद इन मुख्यमंत्रियों ने संभाली राजस्थान की कमान, देखें लिस्ट
X
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे (Rajasthan Assembly Election Result 2018) मंगलवार को आए। जिसमें कांग्रेस (Congress) को 99 सीटें मिली हैं वहीं बसपा (BSP) को 6 सीटें मिली हैं। 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है।
बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस के समर्थन की घोषणा की जिसके बाद यह तय हो गया कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस की घोषणा के बाद पता चलेगा कि राजस्थान में कौन मुख्यमंत्री बनेगा।
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हैं तो वहीं
सचिन पायलट (Sachin Pilot)
का नाम भी लोगों की जुबां पर छाया हुआ है। आज कांग्रेस राजस्थान के मुख्यमंत्री की घोषणा करे उससे पहले जान लीजिए कि आज के राजस्थान को बनाने में किन-किन मुख्यमंत्रियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

आजादी के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची

क्रम नाम पदभार ग्रहण पदमुक्ति दल
1 हीरा लाल शास्त्री 7 अप्रेल 1949 5 जनवरी 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2 सी एस वेंकटाचारी 6 जनवरी 1951 25 अप्रेल 1951 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
3 जय नारायण व्यास 26 अप्रेल 1951 3 मार्च 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
4 टीका राम पालीवाल 3 मार्च 1952 31 अक्टूबर 1952 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
5 जय नारायण व्यास 1 नवम्बर 1952 12 नवम्बर 1954 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
6 मोहन लाल सुखाड़िया 13 नवम्बर 1954 11 अप्रेल 1957 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
7 मोहन लाल सुखाड़िया 11 अप्रेल 1957 11 मार्च 1962 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
8 मोहन लाल सुखाड़िया 12 मार्च 1962 13 मार्च 1967 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रिक्त राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 26 अप्रेल 1967
9 मोहन लाल सुखाड़िया 26 अप्रेल 1967 9 जुलाई 1971 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
10 बरकतुल्लाह खान 9 जुलाई 1971 11 अगस्त 1973 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
11 हरिदेव जोशी 11 अगस्त 1973 29 अप्रेल 1977 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
रिक्त राष्ट्रपति शासन 29 अगस्त 1973 22 जून 1977
12 भैरोंसिंह शेखावत 22 जून 1977 16 फरवरी 1980 जनता पार्टी
रिक्त राष्ट्रपति शासन 16 मार्च 1980 6 जून 1980
13 जगन्नाथ पहाड़ीया 6 जून 1980 13 जुलाई 1981 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
14 शिवचरण माथुर 14 जुलाई 1981 23 फरवरी 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15 हीरा लाल देवपुरा 23 फरवरी 1985 10 मार्च 1985 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
16 हरिदेव जोशी 10 मार्च 1985 20 जनवरी 1988
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
17 शिवचरण माथुर 20 जनवरी 1988 4 दिसम्बर 1989 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
18 हरिदेव जोशी 4 दिसम्बर 1989 4 मार्च 1990 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
19 भैरोंसिंह शेखावत 4 मार्च 1990 15 दिसम्बर 1992 भाजपा
रिक्त राष्ट्रपति शासन 15 दिसम्बर 1992 4 दिसम्बर 1993
20 भैरोंसिंह शेखावत 4 दिसम्बर 1993 29 दिसम्बर 1998 भाजपा
21 अशोक गहलोत 1 दिसम्बर 1998 8 दिसम्बर 2003 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
22 वसुन्धरा राजे सिंधिया 8 दिसम्बर 2003 11 दिसम्बर 2008 भाजपा
23 अशोक गहलोत 12 दिसम्बर 2008 13 दिसम्बर 2013 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
24 वसुन्धरा राजे सिंधिया
13 दिसम्बर 2013 11 दिसंबर 2018 भाजपा

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story