राजस्थान / वोटिंग के बाद बोले राज्यवर्धन सिंह राठौर- देश के विकास को सोच कर ही वोट करें
वोट डालने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरएक वोट मायने रखता है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 199 सीटों पर आज वोटिंग की जा रही है। राजस्थान के चुनावी रण में इस बार 2294 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर 2018 को आएगा।
जयपुर के वैशाली नगर में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर वोट डाला। वोट डालने के बाद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरएक वोट मायने रखता है। हमें यह सोचकर अपने मताधिकार प्रयोग करना है कि देश को कौन आगे लेकर जा रहा है।
Union Minister Rajyavardhan Singh Rathore in Vaishali Nagar, Jaipur: Every single vote counts. We have to cast our vote today by thinking who is actually taking the nation forward. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/P0GI0TB7T1
— ANI (@ANI) December 7, 2018
राजस्थान मतदाता संख्या
कुल मतदाता : 4,74,79,402
कुल पुरुष मतदाता : 2,47,60,755
कुल महिला मतदाता : 2,27,18,647
कुल फोटो आईडी धारक मतदाता : 4,74,75,110
राजस्थान मतदान केंद्र
कुल मतदान केंद्र : 51,796
शहरी क्षेत्र के बूथ : 9,490
ग्रामीण क्षेत्र के बूथ : 42,306
बता दें कि पहले राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों पर मतदान होना था लेकिन राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह का 29 नवंबर 2018 यानी गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, जिसकी वजह से इस सीट पर चुनाव नहीं हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Rajyavardhan Singh Rathore Vaishali Nagar Jaipu Vasundhara Raje Sachin Pilot rajasthan assembly elections 2018 Exit polls Rajasthan 2018 Exit polls 2018 Google news Breaking News BJP in Rajasthan Pm modi Rajasthan Elections News Rajasthan News केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर राज्यवर्धन सिंह राठौर जयपुर राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 राजस�