राजस्थान-तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018/ मतदान से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए राहुल ने जारी किया वीडियो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ''''लोगों की सरकार'''' लाने के लिए जुट जाएं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 7 Dec 2018 4:10 AM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 'लोगों की सरकार' लाने के लिए जुट जाएं।
Message from Congress President @RahulGandhi to the people of Telangana. pic.twitter.com/buvrF1s4KY
— Telangana Pradesh Mahila Congress (@TelanganaPMC) December 6, 2018
गांधी ने एक वीडियो सन्देश में कहा, 'अब वक्त बदलाव का है; अब वक्त है लड़ने का। राजस्थान के मेरे प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कल हमें दिल से लोगों की सरकार लाने के लिए जुटे रहना है।' उन्होंने तेलंगाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी यही आह्वान किया।
राजस्थान में कल 199 सीटों और तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राजस्थान में एक सीट पर उम्मीदवार के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story