Rajasthan Assembly Election/ पुष्कर में राहुल गांधी ने खुद को बताया ''कौल ब्राह्मण''
राहुल गांधी भारतीय राजनीति में अपनी एक बेहतर जगह बना रहे हैं। गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मंदिर में जाकर जनेऊ पहना था। फिर उसके बाद मानसरोवर यात्रा करके खुद को शिव भक्त बताया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 26 Nov 2018 5:20 PM GMT
राहुल गांधी भारतीय राजनीति में अपनी एक बेहतर जगह बनाने में जुटे हैं। गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मंदिर में जाकर जनेऊ पहना था। फिर उसके बाद मानसरोवर यात्रा करके खुद को शिव भक्त बताया। अब राजस्थान विधानसभा चुनाव में राहुल ने खुद के हिंदू ब्राह्मण बताया है। तीर्थराज पुष्कर में उनके पुरोहित ने देश के सामने प्रमाण प्रस्तुत किया है।
पुष्कर में पूजा के बाद राहुल गांधी ने जवाब खुद मीडिया को नहीं दिया। बल्कि गांधी परिवार के पुष्कर में तीर्थपुरोहित राजनाथ कौल ने परोक्ष रूप से राहुल गांधी की ओर से जवाब दिया। वो भी पूरे प्रमाण के साथ। राजनाथ कौल ने कहा कि गांधी परिवार की पोथी से उन्होंने राहुल गांधी को बताया कि उनके पूर्वजों का गौत्र कौल दत्तात्रेय ही रहा है।
Breaking: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 8 नक्सलियों को किया ढेर, 2 जवान शहीद
उनकी दादी इंदिरा का गौत्र भी कौल दत्तात्रेय ही रहा है। राहुल गांधी के गौत्र को बता कर राजस्थान चुनाव अभियान से पहले कांग्रेस ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। कांग्रेस चुनाव में यह संदेश देना चाहती है कि वह दिखावे के जनेऊ धारी हिंदू नहीं हैं। वे ब्राह्मण कुल के जनेऊ धारी हैं। जब तीर्थ पुरोहितों से पूछा गया कि राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी तो पारसी थे।
क्या दादा की जगह दादी के गौत्र को इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पर उन्होंने बताया कि कई पंडितों का कहना है कि पारसी समुदाय में पत्नी को हिंदू धर्म की तरह पति का गौत्र नहीं दिया जाता। ऐसे में मायके का गौत्र इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से इंदिरा गांधी ने भी पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू का गौत्र कौल दत्तात्रेय ही अपनाए रखा। लेकिन अभी तक गांधी परिवार के सामने ऐसी कोई राजनीतिक मजबूरी नहीं आई थी जिसमें उन्हें खुद के गौत्र को बताना पड़े।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Gotra Rahul Gandhi gotra Rahul Gotra Congress Indira Gandhi Husband Indira Gandhi Gotra Pushkar Firoz Gandhi Rajasthan Assembly Election 2018 Rajasthan Assembly Election 2018 Live Update Assembly Election 2018 Assembly Elections 2018 राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 राजस्थान चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव 2018 राजस्थान न्यूज राहुल गांधी राहुल गां�
Next Story