अजमेर में पीएम मोदी की आज चुनावी रैली, सीएम वसुंधरा राजे ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
राज्य की मुध्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले डेढ़ महीने से गौरव यात्रा कर रही थी जो कि आज अजमेर में समाप्त हो रही है।

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त देने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी कोशिश कर रही है। राज्य की मुध्यमंत्री वसुंधरा राजे पिछले डेढ़ महीने से गौरव यात्रा कर रही थी जो कि आज अजमेर में समाप्त हो रही है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजमेर पहुंचेंगे और भाजपा की पहली रैली को संबोधित करेंगे। इसकी लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। राज्य की सीएम खुद शुक्रवार को अमजेर पहुंची थी और मंच से लेकर लोगों के बैठने तक की सभी व्यवस्था का जायजा भी लिया था।
यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के दामों में राहत के बाद भी जारी है वृद्धि, जानिए आज का रेट
रिपोट्स के मुताबिक भाजपा पार्टी का दावा है कि प्रधानमंत्री की चुनावी रैली में करीब तीन लाख लोग आएंगे। बता दें कि कांग्रेस भी राजस्थान का रण जीतने के लिए पूरी को कोशिश कर रही है।
दोनों ही पार्टियां वोटरों को लुभाने में लगी हैं। रैली में शिरकत करने के लिए पीएम मोदी आज दिन में 11 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और 11:50 बजे जयपुर पहुंचेंगे।
इसके बाद यहां से हेलीकॉप्टर से 12.50 बजे अजमेर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट से 1.10 बजे सभास्थल पहुंचेंगे. सभा के बाद 2:10 बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App