राजस्थान चुनाव: टोंक सीट से सचिन ने भरा नामांकन
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार सचिन पायलट ने टोंक विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
अपना नमनाकन दाखिल करने से पहले सचिन पायलट ने टोंक के शिव मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव को जल चढ़ाया।
Rajasthan Congress President Sachin Pilot files his nomination from Tonk constituency. #RajasthanElections2018 pic.twitter.com/xnLLyouuRl
— ANI (@ANI) November 19, 2018
सचीन पायलट के नामांकन दाखिल करने से कुछ समय पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था। गेहलोत ने सरदारपुरा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है।
Rajasthan: Congress state president Sachin Pilot offers prayers at a Shiv Temple in Tonk. pic.twitter.com/jeVvDqW6Rq
— ANI (@ANI) November 19, 2018
आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की पद की दौड़ शामिल कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट दोनों ही अब चुनाव मैदान में उतर गए हैं।
इसे भी पढ़ें- 'राहुल पीएम मोदी को हटाना चाहते हैं, लेकिन हम गरीबी, बेरोजगारी और निरक्षरता को हटाना चाहते हैं'
गहलोत और पायलट को कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर आपनी दावेदारी पेश नहीं की है, किंतु मुख्यमंत्री के सवाल को लेकर इनके समर्थकों की तरफ से समय-समय पर बयान आते रहे हैं।
गहलोत के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सचिन पायलट ने भी कहा कि गहलोत और वह चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी राजस्थान में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- rajasthan assembly election 2018 assembly election 2018 rajasthan election bjp mass contact program congress rajasthan bjp congress chanakya ashok gehlot sachin pilot sachin pilot files nomination vasundhara raje scindia bjp tonk assembly seat rahul gandhi amit shah pm modi pcc राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 विधानसभा चुनाव कांग्रेस भाजपा वसुंधराराजे अमित शाह